MP Board Class 12th History Important Questions Download 2023

MP Board Class 12th History Important Questions: हेलो दोस्तों अगर आप भी एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र हैं और इतिहास की परीक्षा देने वाले हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Board Class 12th History Important Questions देंगे ताकि आप अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके और बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल कर सके।

छात्रों जैसा कि आप सभी को मालूम है कि आप सभी 12वीं के छात्रों के इतिहास की परीक्षा विषय की परीक्षा 18 मार्च 2023 को आयोजित करवाई जाएगी। जिसके लिए सभी छात्र कड़ी मेहनत से तैयारियां कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज की यह पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताएंगे ताकि आप अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें।

ये भी पढ़ें :-

MP Board Class 12th History Important Questions

MP Board Class 12th History Important Questions: छात्रों आप सभी को बता दो कि यह एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न है। इन प्रश्नों की सहायता से आप अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप ब्लूप्रिंट, पिछले वर्ष के पेपर और सिलेबस की सहायता से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

सही जोड़ी मिलाइए –

1.  भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रथम डायरेक्टर जनरल कौन थे ?

(अ) कनिंघम,

(ब) जॉन मार्शल,

(स) आर. ई. एम. व्हीलर,

(द) राखलदास बनर्जी।

2. हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध विशाल स्नानागार कहाँ स्थित था ?

(अ) हड़प्पा में, 

(ब) मोहनजोदड़ो में, 

(स) कालीबंगन में,

(द) लोथल में।

3. भारत के सबसे प्राचीन सिक्के किस नाम से जाने जाते हैं ?

(अ) मुहर, 

(ब) निष्क,

(स) आहत,

(द) इनमें से कोई नहीं।

4. ‘शूरसेन’ महाजनपद की राजधानी कौन-सी थी ? 

(अ) मथुरा,

(ब) वाराणसी

(स) अहिच्छत्र, 

(द) इन्द्रप्रस्थ

5. ‘रामायण’ के मौलिक रचनाकार कौन थे ?

(अ) गोस्वामी तुलसीदास,

(ब) महर्षि वाल्मीकि 

(स) वेदव्यास,

(द) मनु

6. साँची स्तूप किसके द्वारा बनवाया गया था ?

(अ) मौर्य सम्राट अशोक द्वारा,

(ब) कुषाण शासक कनिष्क द्वारा

(स) शुंग शासक पुष्यमित्र शुंग द्वारा,

(द) इनमे से कोई नहीं 

7.  महात्मा गाँधी ने ‘करो या मरो’ का नारा किस आन्दोलन में दिया ? 

(अ) व्यक्तिगत सत्याग्रह

(ब) असहयोग आन्दोलन,

(स) सविनय अवज्ञा आन्दोलन, 

(द) भारत छोड़ो आन्दोलन

8. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ? 

(अ) डॉ. भीमराव आम्बेदकर, 

(ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल,

(स) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

(द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

9. भारतीय संविधान कब लागू किया गया ?

(अ) 26 जनवरी, 1947 ई.

(ब) 26 जनवरी, 1949, ई.

(स) 26 जनवरी, 1950 ई.

(द) 26 जनवरी, 1948, ई.

10. रानी लक्ष्मीबाई का सम्बन्ध किस रियासत से था ?

(अ) ग्वालियर,

(ब) गढ़मण्डला,

(स) रायगढ़.

(द) झाँसी।

रिक्त स्थान भरिए —

1.  मोहनजोदड़ो नगर की खोज………ने की थी।

2. हड़प्पाई लोगों की लिपि……….. थी। 

3. प्राचीन काल में काशी जनपद की राजधानी……… थी।

4. ‘इण्डिका’ नामक पुस्तक की रचना ……… ने की थी। 

5. ‘महाभारत’ का प्रमुख विषय………. ‘के मध्य हुए बुद्ध की कथा है।

6. अपने गोत्र कुल से बाहर विवाह करने को……….कहा जाता था।

7. महात्मा बुद्ध के उपदेशों और वचनों का संकलन…………के अंतर्गत किया गया है।

8. विजय नगर राज्य के संरक्षक देवता………. माने जाते हैं।

9.  बम्बई दक्कन में भू-राजस्व की ………. व्यवस्था को लागू किया गया।

10. गोद निषेध नीति का प्रतिपादक…………था।

सत्य / असत्य बताइए – MP Board Class 12th History Important Questions

1. हड़प्पा सभ्यता के लोगों के व्यापारिक सम्बन्ध ओमान से थे। 

2. जैन धर्म ईश्वर को सृष्टि के रचयिता एवं पालनकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।

3. महात्मा बुद्ध आत्मा के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे। 

4. 16वीं- 17वीं शताब्दी के कृषि इतिहास को जानने में तत्कालीन किसानों के वृतान्तों से सहायता प्राप्त होती है।

5. 16वीं- 17वीं शताब्दी में भारत में लगभग 40 फीसदी भूमि जंगल से आच्छादित थी। 

6. अल बिरूनी, यूनानी भाषा का एक महान् विद्वान था। 

7. मुगल सम्राट बाबर पितृ पक्ष से चंगेज खाँ का वंशज था।

8. मुगलकाल में पाही काश्तकार किसान, जिस गाँव में रहते थे, उसी गाँव में खेती करते थे।

9. प्रथम गोलमेज सम्मेलन 1930 ई. में पेरिस में आयोजित किया गया था। 

10. संविधान सभा की पहली बैठक पं. जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई थी। 

11. भारतीय संविधान दिसम्बर 1946 ई. से नवम्बर 1949 ई. के मध्य सूत्रबद्ध किया

एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिएMP Board Class 12th History Important Questions

1.  मोहनजोदड़ो नामक नगर की खोज किसने की थी ?

 2. अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की लिपियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

3.  फ्रांस्वा बर्नियर भारत में कितने वर्षों तक रहा ?

 4. निकोलो दे कॉन्ती किस देश से सम्बन्धित था ? 

6. आइन-ए-अकबरी’ का रचनाकार कौन है ?

 7. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?

8. पार्श्वनाथ जैन धर्म के कौन-से तीर्थंकर थे ?

9. इब्नबतूता का मूल नाम क्या था ?

 10. अल मिनी की पुस्तक ‘किताब-उल-हिन्द’ कितने अध्यायों में विभाजित है ?

11. विजय नगर राज्य की स्थापना किस नदी के किनारे की गई थी ? 

Mp Board Class 12th History Varshik Paper 2023 Important Question

  • साँची के स्तूप के संरक्षण में भोपाल की बेगमों की भूमिका की चर्चा कीजिए।
  • हम्पी की खोज के सम्बन्ध में एक टिप्पणी लिखिए।
  • ‘हजार राम मन्दिर’ के विषय में आप क्या जानते हैं ? . 
  • 1857 के विद्रोह के सैनिक कारणों की विवेचना कीजिए।
  • अंग्रेजों ने विद्रोह को कुचलने के लिए क्या कदम उठाये ? 
  • छठी से चौथी शताब्दी ई. पू. में मगध एक शक्तिशाली राज्य के रूप में किन कारणों से विकसित हुआ ?
  • अशोक के अभिलेखों के विषय में आप क्या जानते हैं ? संक्षेप में वर्णन कीजिए। 
  • अशोक के ‘ धम्म ‘ की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
  • प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने में सिक्कों का क्या महत्व है ? क्या इनसे वैज्ञानिक प्रगति के बारे में कोई जानकारी मिलती है ?
  •   भक्ति आन्दोलन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 
  • कबीर अथवा गुरुनानक जी के मुख्य उपदेशों का वर्णन कीजिए। इन उपदेशों का किस तरह सम्प्रेषण हुआ ?
  •   महात्मा गांधी ने खुद को आम लोगों जैसा दिखने के लिए क्या किया ? 
  • अथवा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में ‘असहयोग आन्दोलन’ का क्या महत्व था ? संक्षेप में लिखिए।
  • इब्नबतूता के वृतान्त के दो प्रमुख दोष कौन से थे ? 
  • फ्रांस्वा बर्नियर कौन था?
  • करइक्काल अम्मड़यार कौन थीं?
  • ‘खानकाह’ के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
  •  हरिहर और बुक्का ने किस राज्य की स्थापना की थी?
  • किस विदेशी यात्री ने कृष्ण देव राय द्वारा बनवाए गए हौजों और जलाशयों के निर्माण का विस्तृत विवरण दिया है ? 
  • मुगल काल में रोजमर्रा के आहार की खेती के अन्तर्गत कौन-कौन सी फसलें उगाई जाती थीं ? 
  • 17वीं और 18वीं शताब्दी के भारतीय ग्राम को ‘छोटा गणराज्य’ क्यों कहा जाता था ?
  • हड़प्पा सभ्यता के उन दो केन्द्रों के नाम लिखिए जहाँ पर विशेष रूप से शंखों का प्रयोग करके वस्तुएँ बनाई जाती थीं।
  • हड़प्पा सभ्यता के अन्तर्गत मनकों के निर्माण में कौन-कौन से पत्थरों का प्रयोग किया जाता था ?
  • तालीकोट का युद्ध कब और किस-किस के मध्य हुआ था ? 
  •  विजयनगर में मन्दिर क्यों महत्वपूर्ण थे ?
  • .’ अकबरनामा’ नामक ग्रन्थ के रचनाकार कौन हैं ? यह ग्रन्थ कितने भागों (जिल्दों) में विभक्त है ? 
  • ‘जिन्स-ए-कामिल’ के अन्तर्गत आने वाली किन्हीं पांच फसलों के नाम बताइए।
  • बंगाल में इस्तमरारी बन्दोवस्त किसने और कब लागू किया था ? 
  • ब्रिटेन में ‘कपास आपूर्ति संघ’ की स्थापना कब की गई थी ?
  • 1857 ई. का विद्रोह कब और कहाँ से प्रारम्भ हुआ था ?
  • मंगल पाण्डे कौन थे ?

MP Board Class 12th History Important Questions: छात्रों अगर आप एमपी बोर्ड के छात्र हैं और एमपी बोर्ड की सभी अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं। तो नीचे आपको हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप की लिंक मिल जाएगी। क्लिक करके आप हमारे ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। हम अपने ग्रुप के माध्यम से एमपी बोर्ड की सभी अपडेट देते रहते हैं।

Join WhatsApp GroupClick Here
Join Teligram GroupClick Here

सारांश

आज का यह लेख उन सभी छात्रों के लिए था जो 12वीं कक्षा के छात्र हैं इतिहास विषय की परीक्षा देने वाले हैं इसलिए के माध्यम से हमने आपको के बारे में बताया है ताकि आप अपनी परीक्षा की तैयारियां अच्छे से कर सके इतिहास विषय में अच्छे नंबर हासिल कर सके।

छात्रों आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आई होगी इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

FAQs MP Board Class 12th History Important Questions

एमपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा?

छात्र अगर आप एमपी बोर्ड के छात्र हैं और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि जब भी आप की परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। तो परीक्षा समाप्त होने के 20 से 25 दिनों के भीतर आपका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

एमपी बोर्ड के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र कहां से डाउनलोड करें?

यदि आप एमपी बोर्ड के छात्र हैं और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आप मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment