MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download

MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download: नमस्कार दोस्तों यदि आप भी एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र हैं और केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण प्रशन डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आज का यह लेख आपके लिए है इस लेख के माध्यम से हम आपको कक्षा बारहवीं केमिस्ट्री विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में बताएंगे। ताकि आप इन प्रश्नों की सहायता से अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें और बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल कर सके।

छात्रों जैसा की आप सभी को पता है कि आपकी 12वीं कक्षा केमिस्ट्री की परीक्षा 18 मार्च 2023 को होनी है। जिसके लिए सभी छात्र काफी कड़ी मेहनत से तैयारियां कर रहे हैं। ताकि वह केमिस्ट्री में अच्छे नंबर हासिल कर सके इसी को ध्यान में रखते हुए आज की पोस्ट आपके लिए है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको केमिस्ट्री विषय के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताएंगे ताकि आप इसकी सहायता से परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकें।

MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download

MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download: छात्रों अगर आप कक्षा 12 वीं केमिस्ट्री के छात्र हैं और केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण प्रश्नओं की तलाश कर रहे हैं। तो अब आपकी तलाश खत्म हो चुकी है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको 12वीं कक्षा केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में बताएंगे ताकि आप इसकी सहायता से अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके और केमिस्ट्री के पेपर में अच्छे नंबर हासिल कर सके।

ये भी पढ़ें :-

छात्रों इस लेख के माध्यम से हम आपको केमिस्ट्री विषय के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताएंगे ताकि आप इन प्रश्नों की सहायता से अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें और बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल कर सके इसके लिए आप इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ सकते हैं तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

MP Board Class 12th Chemistry Important Objective Questions With Answer

1. निम्‍नलिखित में से अक्रिस्‍टलीय ठोस पदार्थ है ।

  1. नमक  
  2. सोडा  
  3. काँच  
  4. हीरा

2. किसी क्रिस्‍टल में प्रति इकाई कोशिका में परमाणुओं की संख्‍या 2 हो, तो क्रिस्टल संरचना होगी ।

  1. अष्‍टफलकीय   
  2. फलक केन्द्रित धनीय
  3.   अन्‍त: केन्द्रित धनीय 
  4. सामान्‍य धनीय

3. निम्‍नलिखित में से सहसंयोजी क्रिस्‍टल है –

  1. नमक 
  2. सोडा  
  3. काँच  
  4. हीरा

4. किसी क्रिस्‍टल का ऋणायन द्वारा निर्मित रिक्ति में इलेक्‍ट्रॉन की उपस्थिति द्वारा जनित दोष –

  1. फ्रेंकल दोष 
  2. शॉटकी दोष  
  3. रससमीकरणीय दोष  
  4. F – केन्द्र

5. निम्‍नलिखित क्रिस्‍टलीय पदार्थ जिसमें धनायन धनीय संकलित संरचना बनाता है और ऋणायन रिक्तियों में उपस्थित रहता है –

  1. NaCl     
  2. CsCl    
  3.  ZnS    
  4. CaF2

6. एक फलकं केन्द्रित घन इकाई कोशिका में उपस्थित परमाणुओं की संख्या –

  1.   4 होती है   
  2.  3 होती है 
  3. 2 होती है 
  4. 1 होती है

7. क्रिस्‍टल जालक की सूक्ष्‍मतम इकाई होती है –

  1. जालक सेल 
  2.  इकाई सेल    
  3. सममिति केन्‍द्र  
  4. त्रिविम जालक

8. शुष्‍क बर्फ (ठोस CO2) है –

  1. आयनिक क्रिस्‍टल   
  2. सहसंयोजी क्रिस्‍टल  
  3. आण्‍विक क्रिस्‍टल   
  4. धात्विक क्रिस्‍टल

9. CsCl क्रिस्‍टल में प्रत्‍येक Cs आयन के धेंरे रहने वाले विपरीत आयनों की संख्‍या होती है –

  1.   4        
  2.   6       
  3.   8         
  4. 12

10. फेंकल दोष के कारण आयनिक ठोसों का धनत्‍व –

  1. बढ़ता है  
  2. घटता है   
  3. अपरिवर्तित रहता है  
  4. परिवर्तित हो जाता है

11.  क्रिस्‍टल जालक से एक धनायन तथा एम ऋणायन का स्‍थान रिक्‍त होगा, कहलाता है –

  1. आयनिक दोष 
  2. परमाण्विक दोष    
  3. फ्रेंकल दोष   
  4. शॉटकी दोष

12. किसी अभिक्रिया का वेग अभिक्रिया की प्रगति के साथ –

  1. बढ़ता है 
  2. घटता है 
  3. अपरिवर्तित रहता है 
  4. परिवर्तित होता है

13. निम्‍न में से वह कारक जिस पर शुन्‍य कोटि की अभिक्रिया दर स्‍वतंत्र है –

  1. अभिक्रिया का ताप  
  2. अभिक्रिया का सांन्‍द्रण
  3. उत्‍पादों का सान्‍द्रण
  4. अभिकारकों के सान्‍द्रण

14. प्रथम कोटि की अभिक्रिया का विशिष्‍ट दर स्थिरांक किस पर निर्भर करता है –

  1. ताप पर 
  2. दाब पर 
  3. अभिकर्मक की सान्‍द्रता पर 
  4. उत्‍पाद के सान्‍द्रण पर

15. शून्‍य कोटि की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक की इकाई है –

  1. LMOL-1s-1             
  2. mol l-1 s-1                
  3.  Ls-1                        
  4. mol s-1

16. किसी अभिक्रिया का वेग स्थिरांक निम्‍न में से किस कारक की वृद्धि के साथ बढ़ता है –

  1. दाब
  2. ताप
  3. क्रियाकारको की सान्द्रता
  4. उपरोक्‍त सभी

17. किसी अभिक्रिया का तापक्रम बढ़ाने पर क्रिया दर अधिक बढ़ जाने का मुख्‍य कारण –

  1. टक्‍करों की प्रभावी संख्‍या का बढ़ जाना
  2. सक्रियण उर्जा का मान बढ़ जाना
  3. सक्रियण उर्जा का मान कम हो जाना
  4. अणुओ की संख्‍या बढ़ जाना

18. किसी अभिक्रिया का वेग क्रियाकारकों की सान्‍द्रता पर निर्भर नही करता है, यह अभिक्रिया –

  1. प्रथम कोटि की होगी
  2. द्वि‍तीय कोटि की होगी
  3. तृतीय कोटि की होगी
  4. शून्‍य कोटि की होगी

19. किसी अभिक्रिया का लिए वेग = k[A]m[B] इसकी कोटि

  1. m + n  होगी    
  2. m-1 होगी 
  3. m होगी 
  4. n होगी

20. रेडियोधर्मी क्षय क्रिया की अभिक्रिया कोटि होती है

  1. शून्‍य   
  2. प्रथम     
  3. द्वितीय  
  4. तृतीय

21. प्रथम कोटि की अभिक्रिया की अर्द्धआयु निर्भर करती है –

  1. क्रियाकारक की सान्‍द्रता पर
  2. उत्‍पाद की सान्‍द्रता पर
  3. क्रियाकारक एवं उत्‍पाद की सान्‍द्रता पर
  4. क्रियाकारक एवं उत्‍पाद दोनों की सान्‍द्रता पर नही

22. रासायनिक अभिक्रिया की दर निर्भर करती है –

  1. सक्रिय द्रव्‍यमान पर
  2. परमाणु द्रव्‍यमान पर
  3. तुल्‍यांकी भार पर
  4. आण्विक द्रव्‍यमान पर

23. कोलॉइडी कणों का आकार होता है –

  1.  10-7 – 10-9  सेमी के बीच  
  2.    10-9– 10 -11  सेमी के बीच  
  3.    10-5 – 10-7  सेमी के बीच  
  4.   10-2 – 10-3  सेमी के बीच

24. भौतिक अधिशोषण में ठोस की सतह पर गैस के अणु बंधे रहते है –

  1. रासायनिक बलों द्वारा   
  2. स्थिर वैद्युत बलों द्वारा
  3. गुरूत्‍वीय बलों द्वारा 
  4. वाण्‍डर वाल्‍स बलों द्वारा

25. निम्‍न में से किसका प्रयोग द्रव स्‍नेही कोलॉइडी विलयन बनाने में नहीं होता है –

  1. स्‍टार्च   
  2. गोंद    
  3. जिलेटिन   
  4. धातु सल्‍फाइड

26. सॉल हमेशा निम्‍न गुण प्रदर्शित नही करते है –

  1. अवशोषण  
  2. टिण्‍डल प्रभाव  
  3. स्‍कंदन  
  4. चुम्‍बकीय गुण

27. कोलॉइडी कणों का कौन सा गुण प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है –

  1. विसरण  
  2. पेप्‍टीकरण
  3. टिण्‍डल प्रभाव   
  4. ब्राउनी गति

28. तुरंत अवक्षेपित फेरिक हाइड्रॉक्‍साइड पर तनु HCl की कुछ बुन्‍दे डालने पर लाल रंग का कोलॉइल विलयन मिलता है । इस प्रक्रम कहते है –

  1. विलयन   
  2. संरक्षण क्रिया 
  3. पेप्‍टीकरण   
  4. अपोहन

29. आर्सीनियस सल्‍फाइड के कोलॉइडी विलयन को निम्‍न के द्वारा स्‍कंदित किया जाता है –

  1. वैद्युत अपघट्य डालकर 
  2. वैद्युत अनअपघट्य डालकर
  3. विलयन को कुछ दिन रखकर 
  4. ठोस AS2S3 मिलाकर

30. कोलॉयडी कणों का अधिगमन विद्युत क्षेत्र के प्रभाव द्वारा होने का प्रक्रम कहलाता है-

  1. धन कण संचलन    
  2. वैद्युत कण संचलन
  3. विद्युत अपोहन    
  4. विद्युत परिक्षेपण

31. किसी आयन की स्‍कंदन क्षमता किसी प्रदत्त कोलॉइल विलयन के लिए निर्भर है –

  1. आकार पर    
  2. केवल आवेश की मात्रा पर
  3. आवेश के चिन्‍ह पर 
  4. आवेश की मात्रा एवं चिन्‍ह दोनो पर

32. सक्रिय चारकोल में ऐसीटिक अम्‍ल का अधिशोषण प्रक्रिया में ऐसीटिक अम्‍ल है –

  1. अधिशोषण करने वाला  
  2. अवशोषक   
  3. अधिशोषण   
  4. अधिशोष्‍य

33. कोलॉइडी विलयन में कितनी अवस्‍थायें पायी जाती है –

  1. 2  
  2. 3  
  3. 4

34. हार्डी शूल्‍जे नियम सम्‍बधित है –

  1. विलयन से  
  2. स्‍कंदन से   
  3. ठोसों से  
  4. गैसो से

35.  भर्जन का मुख्‍य कार्य है –

  1. वाष्‍पशील पदार्थ को हटाना 
  2. ऑक्‍सीकरण 
  3. अपचयन  
  4. धातुमल बनाना

36. अयस्‍क के प्रगलन का उद्देश्‍य है –

  1. ऑक्‍सीकृत करना  
  2. अपचयित करना  
  3. वाष्‍पशील मल का हटाना 
  4.   मिश्र धातु प्राप्‍त करना

37. ताम्‍बे का मुख्‍य अयस्‍क है –

  1. कैल्‍कोपायराइट   
  2. केसिटेराइट  
  3. क्रायोलाइट   
  4. कैलामीन

38. मैलेकाइट अयस्‍क है –

  1. लोहे का   
  2. जस्‍ते का  
  3. ताम्‍बे का  
  4. चांदी का

39. लोहे का प्रमुख स्रोत है –

  1. मैग्‍नेटाइट  
  2. बॉक्‍साइट   
  3. मेगनाइट   
  4. मैग्‍नेसाइट

40. अयस्‍को से शुद्ध रूप में धातुओं को प्राप्‍त करने को कहा जाता है –

  1. शोधन 
  2. सान्‍द्रण  
  3. निक्षालन  
  4. धातुकर्म

41. हैमेटाइट के सान्‍द्रण की विधि है –

  1. धनत्‍वीय पृथक्‍करण  
  2. झाग प्‍लवन  
  3. चुम्‍बकीय पृथक्‍करण 
  4. उपर्युक्‍त में से कोई नही

42. ऑक्‍साइड अयस्‍को से धातु के निष्‍कर्षण का सामान्‍य तरीका कौन सा है –

  1. कार्बन के साथ अपचयन
  2. हाइड्रोजन के साथ अपचयन
  3. ऐल्‍युमिनियम के साथ अपचयन
  4. विद्युत अपघटन विधि

43. पाइराइट अयस्‍क को वायु में गर्म करके गंधक को हटाने की क्रिया कहलाती है –

  1. प्रगलन 
  2. निस्‍तापन 
  3. अमलगमन 
  4. भर्जन

44. अयस्‍कों के प्रगलन के समय गालक का कार्य है –

  1. अयस्‍क को सरन्‍ध्र बनाना 
  2. अधात्री हटाना 
  3. अपचयन सुगम करना  
  4. धातुमल का अपक्षेपण

45. वह पदार्थ जो गैस के साथ प्रतिक्रिया करके गलनीय द्रव बनाता है, कहलाता है –

  1.   गालक  
  2. उत्‍प्रेरक  
  3. अयस्‍क   
  4. धातुमल

46. प्रगलन की प्रक्रिया निम्‍नलिखित में सम्‍पन्‍न होती है –

  1. वात्‍या भट्टी  
  2. खुले तल की भट्टी 
  3. सफल भट्टी  
  4. विद्युत भट्टी

47. निम्‍नलिखित में से किस खनिज में ऐल्‍युमीनियम अनुपस्थित है –

  1. क्रायोलाइट   
  2. माइका  
  3. फेल्‍सपास  
  4. फलुओरस्‍पार

48. नाइट्रोजन पेन्‍टाहैलाइड नही बनाता है क्‍योंकि –

  1. इसका आकार छोटा होता है
  2. इसकी आयनन उर्जा उच्‍च होती है
  3. इसकी विद्युत ऋणात्‍मकता उच्‍च होती है
  4. कोई रिक्‍त d कक्षक उपलब्‍ध नही होता है

49. निम्‍नलिखित में से कौन सा तत्‍व अपररूपता प्रदर्शित नही करता है –

  1. नाइट्रोजन  
  2. फॉस्‍फोरस 
  3. कार्बन  
  4. सल्‍फर 

50.  निम्‍न में से किस हैलोजन की ऑक्‍सीकरण अवस्‍था सदैव एक होती है-

  1. फलोरिन 
  2. क्‍लोरिन  
  3. ब्रोमीन  
  4. आयोडिन

51. निम्‍न में से किसमे हाइड्रोजन बन्‍ध उपस्थित है –

  1. HF  
  2. HCl   
  3. HBr     
  4. HI

52.  निम्‍न में से किस अक्रिय गैस का अष्‍टक पूर्ण नहीं है –

  1. हीलियम  
  2. निऑन  
  3. आर्गन  
  4. क्रिप्‍टॉन 

53. निम्‍न में से प्रबल अम्‍ल है –

  1. HF   
  2. HCl   
  3.  HBr     
  4.  HI

54. निम्‍न में से कौन सा हैलोजन उर्ध्‍वपातित होता है –

  1. फलोरिन 
  2. क्‍लोरिन  
  3. ब्रोमीन 
  4. आयोडिन 

55. विज्ञापन के लिये प्रयुक्‍त रंगीन विसर्जन नलिका में उपयोग होती है –

  1. आर्गन  
  2. निऑन  
  3. हीलियन  
  4. जीनॉन

56. [Ni (CO)4] में छप की ऑक्‍सीकरण अवस्‍था है –

  1. 0  
  2. 1
  3. 4

57. मोहर लवण है –

  1. द्विक लवण 
  2. संकुल लवण 
  3. उदासीन यौगिक  
  4. अभि‍कर्मक

58.  [Cu(NH3)4]SO4   में Cu की समन्‍वयक संख्‍या है –

  1. 5  

59.   [Ni (CO)4] में M-C बंध होता है-

  1. केवल पाइ बंध   
  2. केवल सिग्‍मा बंध   
  3. सिग्‍मा एवं पाई दोनो बंध  
  4. उपसहसंयोजी बंध  

60.   [Co(NH3)6]3+ आयन का रंग पीला होता है, इसकी EAN संख्‍या है –

  1. 24 
  2. 30  
  3. 33  
  4. 36 

61. संकुल यौगिक में लिगेण्‍ड—

  1. इलेक्‍ट्रॉन युग्‍म ग्रहण करत है
  2. इलेक्‍ट्रॉन युग्‍म दान करते है
  3. कभी इलेक्‍ट्रॉन युग्‍म ग्रहण करते है तो कभी इलेक्‍ट्रॉन युग्‍म दान करते है
  4. उपरोक्‍त सभी

62. निम्‍नलिखित में से कौन सा लिगेण्‍ड कीलेट बनाता है –

  1. ऐसीटेट  
  2. ऑक्‍सलेट   
  3. सायनाइड  
  4. अमोनिया

63. सामान्‍यत: परमाणुओं का समूह लिगेण्‍ड के समान कार्य कर सकता है –

  1. वे धनावेशित आयन हो
  2. वे उदासीन अणु हो
  3. वे ऋणावेशित आयन हो
  4. वे या तो उदासीन अणु हो या ऋणावेशित आयन हो

64.  उप सहसंयोजी यौगिको मे किसी धातु की उपसहसंयोजी संख्‍या है-

  1. प्राथमिक संयोजकता के समान
  2. द्वितियक संयोजकता के समान
  3. प्राथमिक तथा द्वितियक संयोजकता का योग
  4. उपर्युक्‍त में से कोई नही

65. निम्‍न में से कौन सा यौगिक उपसहसंयोजी यौगिक नहीं है –

  1. पोटैशियम फेरोसायनाइड 
  2. फेरस अमोनियम सल्‍फेट 
  3. पोटैशियम फेरीसायनाइड
  4. टेट्राऐमीन कॉपर (II) सल्‍फेट

66. लुकास अभिकर्मक द्वारा किसका परीक्षण किया जाता है –

  1. ऐल्डिहाइड  
  2. फिनॉल  
  3. ऐल्‍केहॉल  
  4. ईथर

67. फिनॉल का स्‍वभाव होता है-

  1. अम्‍लीय
  2. क्षारीय 
  3. उभयधर्मी  
  4. उदासीन

68. फिनॉल का क्‍लोराफार्म एवं क्षार के साथ गर्म करने पर प्राप्‍त होता है –

  1. थैलिक अम्‍ल 
  2. हाइड्रोक्‍सीक्विनॉल 
  3. सैलिसेल्डिहाइड  
  4. आर्थो हाइड्रोक्‍सी बेंजाइक अम्‍ल

69. ऐल्‍केहाल की जल में अत्‍यधिक विलेयता का कारण है –

  1. सहसंयोजक बंध   
  2. आयनिक बंध 
  3. जल के साथ हाइड्रोजन बंध 
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

70. विलियमसन संश्‍लेषण का उपयोग किसके निर्माण में किया जाता है-

  1. ऐल्‍कोहॉल  
  2. फिनाल  
  3. ईथर   
  4. ऐमीन 

71 ईथर के समावयवी होते है-

  1. ऐल्‍कोहॉल  
  2. फिनाल  
  3. कीटोन  
  4. ऐमीन

72 कैनिजारों अभिक्रिया नही देता है –

  1. फॉर्मल्डिहाइड    
  2. ऐसी‍टल्डिहाइड     
  3. बैंजलल्डिहाइड  
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

73 रोजेनमुण्‍ड अभिक्रिया का मुख्‍य उत्‍पाद है –

  1. ऐल्डिहाइड    
  2. कीटोन     
  3. कार्बोक्‍सलिक अम्‍ल  
  4. एस्‍टर

74 रजत दर्पण परीक्षण देते है –

  1. ऐल्डिहाइड  
  2. कीटोन    
  3. ऐल्‍कोहॉल   
  4. ऐल्किल हैलाइड

75 जब कैल्शियम ऐसीटेटे का गर्म किया जाता है तो कौन सा यौगिक प्राप्‍त होता है –

  1. मीथेनॉल   
  2. ऐसीटोन  
  3.  ऐसीटल्डिहाइड  
  4. एथिल ऐसीटेट

76.  आइसोसाइनाइड परीक्षण देता है –

  1. प्राथमिक ऐमीन  
  2. द्वितीयक ऐमीन  
  3. तृतीयक ऐमीन   
  4. फीनॉल 

77. मिथाइल सायनाइड जल अपघटित होकर देती है –

  1.  CH3COOH     
  2.  HCOOH   
  3.  CH3NH2 
  4.  (CH3CO)2O

78. एथिल ऐमीन नाइट्रस अम्‍ल से क्रिया करके बनाता है –

  1. अमोनिय    
  2.   नाइट्रस आक्‍साइड    
  3. एथेन    
  4.  नाइट्रोजन 

79. ऐनिलीन का शुद्धिकरण करते है –

  1.   वाष्‍प आसवन से  
  2. निर्वात आसवन से    
  3. साधारण आसवन से   
  4. विलायक निष्‍कर्षण से

80. किसके साथ  HNO2 की क्रिया से नाइट्रोसो ऑयल प्राप्‍त होता है –

  1. प्राथमिक ऐमीन   
  2. द्वितीयक ऐमीन  
  3. तृतीयक ऐमीन  
  4. चतुष्‍क अमोनियम लवण

81. हॉफमेन ब्रोमाइड में –

  1. कार्बन परमाणुओं की संख्‍या बढ़ती है
  2. कार्बन परमाणुओं की संख्‍या घटती है
  3. हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्‍या घटती है
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

82. उतकों का निमार्ण किसके द्वारा किया जाता है –

  1. विटामिन  
  2. कार्बोहाइड्रेट  
  3. प्रोटीन 
  4. उपरोक्‍त सभी

83. RNA में नही पाया जाता है –

  1.   थायमीन  
  2.   यूरेसिल  
  3. ऐडिनीन
  4. ग्‍वानीन

84. पौधों की कोशिकाओं का महत्‍वपूर्ण कार्बोहाइड्रेट है –

  1. सेलुलोस 
  2. स्‍टार्च 
  3. ग्‍लूकोस  
  4. विटामिन

85. कौन सा प्रोटिन रक्‍त प्रवाह में Oअभिगमन करता है –

  1. मायोग्‍लोबिन  
  2. इन्‍सुलिन  
  3. ऐल्‍बुमिन 
  4. हीमोग्‍लोबिन

86. सभी जीवित कोशिकाओं के अधिकतम प्रभावशाली उर्जा वाहक है –

  1.  AMP  
  2. ATP   
  3.  ADP 
  4.   UDP  

87. निम्‍नलिखित में से कौन-सा जैव निम्‍ननीय बहुलक है –

  1.   सेलुलोज  
  2. पॉलीथीन  
  3. पॉलीविनाइल क्‍लोराइड  
  4. नायलॉन-6

88. निम्‍न में से रेखिक श्रृंखला बहुलक के लिए सही है –

  1. निम्‍न धनत्‍व निम्‍न गलनांक
  2. उच्‍च धनत्‍व उच्‍च गलनांक
  3. उच्‍च गलनांक एवं क्‍वथनांक
  4. निम्‍न तनन सामर्थ्‍य

89.  निम्‍न में से बहुलक नही है –

  1. पी.वी.सी   
  2.   डी. एन. ए    
  3. डी.डी.टी   
  4. आर.एन.ए

90. बैकेलाइट में फीनॉल के साथ कौन सा यौगिक संयुक्‍त होता है –

  1. HCHO  
  2. CH3CHO   
  3. CH3OH 
  4. HCOOH

91. निम्‍नलिखित में से कौन सा श्रृंखला वृद्धि बहुलक है –

  1.   स्‍टार्च  
  2. स्‍टाइरिन   
  3. न्‍यूक्लिक अम्‍ल 
  4. प्रोटीन  

92. बहुलीकरण जिसमें दो या दो से अधिक रासायनिक रूप से भिन्‍न एकलक भाग लेते है, कहलाता है –

  1.   योगात्‍मक   
  2.  समबहुलीकरण   
  3. श्रृंखला  
  4.  समांगी  बहुलीकरण

93. प्राकृतिक रबर मूलत: एक बहुलक है –

  1. क्‍लोरोप्रिन का  
  2.   निओप्रिन का 
  3. आइसोप्रिन का  
  4. ब्‍यूटाडाईन का

94.  खाना बनाने के बर्तनो में कौन सा पदार्थ ‘नॉन स्टिक’ के रूप में प्रयुक्‍त होता है –

  1. पी.वी.सी .  
  2. पॉली स्‍टाइरीन   
  3. पॉलीएथिलीन टरथैलेट 
  4. पॉली टेट्राफलोरो एथिलीन 

95. निम्‍नलिखित में से कौन सा प्राकृतिक बहुलक है –

  1.   स्‍टार्च   
  2.  नायलॉन   
  3. टेफलान  
  4. ब्‍यूना-S रबर

96. संधनन बहुलक का उदाहरण है –

  1. पॉलीथीन   
  2. पी.वी.सी  
  3. आर्लोन  
  4. टेरिलीन  

97. नायलॉन उदाहरण है –

  1. पॉलिऐमाइड   
  2. पॉलि‍थीन   
  3. पॉलिएस्‍टर 
  4. पॉलिसैकेराइड

98. निम्‍नलिखित ऐ‍ण्‍टीबायोटिक में किस ऐण्‍टीबायोटिक की खोज सर्वप्रथम हुई थी –

  1.   क्‍लोरोमाइसेटिन 
  2. पेनिसिलीन 
  3. एम्फिसिलीन 
  4. स्‍ट्रेटोमाइसिन

99.  ऐण्टिबायोटिक है –

  1. पैराऐसिटामॉल 
  2. प्रोकेन 
  3. जाइलोकेन 
  4. क्‍लोरोमाइसेटिन 

100. ऐण्टिपाइरेटिक है –

  1. प्रोकेन  
  2. ऐस्प्रिन  
  3. कोकेन  
  4. पेनिसिलीन 

101.  सल्‍फाडाइजीन है एक –

  1. प्रतिसूक्ष्‍म जैविक  
  2.   प्रति अम्‍ल  
  3. ज्‍वरनाशी  
  4. निद्राकारी 

102.  डिटॉल है –

  1. पूर्तिरोधी  
  2. सम्‍मोहक  
  3. पीडाहारी  
  4. निश्‍चेतक 

103. मलेरिया अवरोधक है –

  1. डिटॉल  
  2. फीनऐसीटोन 
  3. कोकेन  
  4. क्‍लोरोक्‍वीन

104. पूर्तिरोधी है –

  1. पैरासिटामॉल 
  2. ऐस्प्रिन  
  3. टिंचर आयोडिन 
  4. प्रोकेन 

105. एण्टिफर्टिलीटी है –

  1. मैस्‍ट्रानॉल 
  2. पेनीसिलिन 
  3. क्रोसिन  
  4. प्रोकेन 

106. निम्‍नलिखित में से किस औषधि की खोज ऐलेक्‍जैण्‍डर फलेमिंग  ने की थी –

  1.   स्‍ट्रेप्‍टोमाइसिन  
  2. क्‍लोरोमाइसेटिन 
  3. पैनिसिलिन 
  4. ऐस्प्रिरिन

107. सैलाल का उपयोग होता है –

  1. ऐण्टिसेप्टिक  
  2. ऐण्टिपायरेटिक  
  3. 1 एवं 2 दोनो  
  4. उपरोक्‍त में से कोई नहीं

दोस्तों यदि आप एमपी बोर्ड की सभी अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं। तो नीचे आपको हमारे टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप के लिंक मिल जाएगी क्लिक पर करके आप हमारे ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। हम ग्रुप के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड की सभी जरूरी अपडेट देते रहते हैं। MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download

Join WhatsApp GroupClick Here
Join Telegram GroupClick Here

सारांश

आज का यह लेख विशेष तौर पर उन सभी छात्रों के लिए था। जो एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र हैं और केमिस्ट्री विषय की परीक्षा देने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से हमने आपको MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download दिए हैं। ताकि आप अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके और परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल कर सकें।

छात्रों आशा करते हैं कि आपको यह लेख बेहद पसंद आया होगा इस लेख को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

FAQs – MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download

एमपी बोर्ड के रियल पेपर कैसे डाउनलोड करें?

छात्रों यदि आप एमपी बोर्ड के छात्र हैं और परीक्षा होने से पहले लिए पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप सभी छात्रों को बता दें कि आप रियल पेपरों के चक्कर में ना पड़कर अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें ताकि आप बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

यदि आप एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं के छात्र हैं और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि आपका रिजल्ट सभी परीक्षाएं समाप्त होने के 30 से 35 दिनों के बाद जारी किया जाएगा।

MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download कैसे करें?

छात्रों अगर आप MP Board Class 12th Chemistry Important Questions Download करना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी हमने आपको इसलिए के माध्यम से दी है।

Leave a Comment