MPPEB Group 2 Bharti 2022: मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से एक और नई भर्ती के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है बता दे कि प्रदेश में लंबे समय से कोई भी भर्ती नहीं निकाली गई थी जिसके कारण बहुत से उम्मीदवारों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहा था। लेकिन अब उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। MPPEB ग्रुप 2 भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
MPPEB Group 2 Bharti 2022
जिसके अनुसार व्यापम प्रदेश में सहायक लेखा, लेखपाल उप अंकेक्षक एवं समकक्ष और बैकलाग सहित 73 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के बारे में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे आशा करते हैं कि आप इस लेख को अंत तक पढ़ेंगे।
MPPEB Group 2 भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2022 से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
- अगर आप आवेदन फॉर्म में संशोधन करना चाहते हैं तो आप 27 अक्टूबर 2022 तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
MPPEB Group 2 भर्ती हेतु आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपए निर्धारित की किया गया है।
- ओबीसी /ईडब्ल्यूएस /एससी /एसटी /महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 310 रूपये निर्धारित किया गया है।
- आवेदन शुल्क के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नॉटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
MPPEB Group 2 भर्ती हेतु आयु सीमा
- आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदन कर रहें उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है।
MPPEB Group 2 Bharti 2022 शैक्षणिक योग्यता
- आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को कॉमर्स विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
- शैक्षिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानने के लिए आप नोटीफिकेशन पढ़ सकते हैं।
MPPEB Group 2 भर्ती 2022 हेतु आवेदन प्रक्रिया
MPPEB Group 2 Bharti 2022 – अगर आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं तो आप संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।